फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में आज से संचालित होगी मॉड्यूलर ओटी, होंगे जटिल ऑपरेशन

Mon, 28 Jul 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले वासियों को अब जटिल ऑपरेशन करवाने के लिए कानपुर नगर की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में बनाई गई मॉड्यूलर ओटी में सोमवार से जटिल ऑपरेशन किए जाएंगे। मॉड्यूलर ओटी में ऑपरेशन होने से मरीजों में भी संक्रमण फैलने का खतरा न के बराबर रहेगा।
विज्ञापन

अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में एक सप्ताह में ऑर्थो, सर्जरी, प्रसव सहित अन्य रोगों के करीब 120 से 150 ऑपरेशन किए जाते हैं। आधुनिक ओटी की कमी होने के चलते सर्जन होने के बावजूद भी ऑपरेशन करने के दौरान गंभीर केस में जोखिम रहता था। इसके चलते मजबूरन प्रति सप्ताह करीब 50 मरीजों को कानपुर नगर रेफर करना पड़ रहा था। मरीजों की समस्या पर लेकर कॉलेज के नए भवन में मॉड्यूलर ओटी बनाकर तैयार की गई है।
इस ओटी मेडिकल कॉलेज को उच्च कार्यशीलता वाला ऑपरेटिंग वातावरण मिलेगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में वैक्टीरिया की उत्पत्ति होने की संभावना कम रहेगी। उपकरणों के मानक, सुरक्षा मानक, सकारात्मक वायु दबाव, उचित रखरखाव रहेगा। स्वच्छ वातावरण, उचित वायु छत प्रणाली, आर्द्रता और परिवेश का तापमान उचित रहेगा। भविष्य के उपकरणों और विस्तार के लिए स्थान सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

..................
इन आधुनिक सुविधाओं से लैस है मॉड्यूर ओटी
मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी में ऑपरेशन करने के दौरान दौरान इमेजिंग और एक्स-रे सुविधा मिलेगी। सेंट्रल पाइप लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई दी जाएगी। इसके साथ ही आधुनिक एनेस्थीसिया मशीन, सर्जिकल लाइट, मॉनीटरिंग सिस्टम, फ्लोरोस्कोपी आदि की सुविधा रहेगी। ऑपरेशन को डॉक्टर टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर बाहर के विशेषज्ञ डॉक्टर से ऑनलाइन मदद भी ले सकेंगे।
.................
आंख व नाक, कान गले की ओटी संचालन का इंतजार
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि आंख व नाक, कान, गले के रोगियों के ऑपरेशन भी जल्द शुरू करवा दिए जाएंगे। कॉलेज प्रबंधन की ओर से आधुनिक माइक्रोस्कोप व अन्य आधुनिक उपकरण खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। संभवता एक सप्ताह में ईएनटी व आंख के ऑपरेशन भी शुरू करवा दिए जाएंगे।
.......................
बोले जिम्मेदार
मॉड्यूलर ओटी का कार्य पूरा हो चुका है। सोमवार को ओटी में जटिल ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इससे कॉलेज में ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को सहूलियत मिलेगी। - डॉ. सज्जन लाल वर्मा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें