परियर के बेनीपूर्व गांव निवासी स्व. राजाराम के बेटे कौशल की शादी दो दिसंबर को होनी है। कौशल के साथ ही मां लीलावती तैयारियों को लेकर परेशान है। लीलावती सरकार के फैसले को कोसते थक नहीं रही हैं।
बातचीत के दौरान बताया अपने ही पैसे के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नियमों की जानकारी से कोसो दूर वह बताती हैं कि बैंक बाबू तरह-तरह के कागज मांग रहे हैं, लेकिन पैसा नहीं दे रहे। जब पैसा ही नहीं होगा तो बेटे की शादी की तैयारी कैसे होंगी।
गाइड लाइन का हवाला देकर भुगतान से इंकार
अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी संदीप मिश्र की बारात 24 नवंबर को जानी है। मंगलवार को संदीप खाते से पैसे निकालने के लिए पीएनबी की शाखा अचलगंज में लागइन लगाई।
शादी के कार्ड के साथ ही अन्य कागज लेकर घंटों की जद्दोजहद के बाद मैनेजर के पास पहुंचे तो नई गाइड लाइन का हवाला देते हुए मैनेजर ने भुगतान से मना कर दिया। अब शादी की तैयारी कैसे होगी यह सोचकर संदीप व उसके परिजन परेशान हैं।