फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर : पीएम मोदी ने कहा- 2017 के पहले भ्रष्टाचार का जो इत्र यूपी में छिड़का गया था वह फिर सबके सामने आ गया

Wed, 29 Dec 2021 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर मेट्रो रेल और भारत पेट्रोलियम की बीना (मध्य प्रदेश) - पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना को हरी झंडी देने के साथ विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा विकास का पहिया पिछली सरकारों ने रोक कर रखा था।
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर रैली में पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
कानपुर मेट्रो रेल और भारत पेट्रोलियम की बीना (मध्य प्रदेश) - पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना को हरी झंडी देने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पिछली सरकारों को निशाने पर लिया। पिछले कई दिनों से देशभर में चर्चा बनी कानपुर के इत्र कारोबारी के यहां मिली करोड़ों की काली कमाई को लेकर भी मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री को घेरा। कहा कि  2017 के पहले भ्रष्टाचार का जो इत्र यूपी में छिड़का गया था, वह फिर सबके सामने आ गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि योगी सरकार के विकास कार्यों का विरोध करते हुए विपक्षी उसे अपना काम बताते रहते हैं, कहते हैं यह तो उन्होंने किया।
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी एवं सीएम योगी - फोटो : amar ujala
बीते दिनों बक्से भर-भरकर नोट मिले हैं, अब क्या यह लोग कहेंगे कि ये हमने किया। लेकिन अब यह लोग मुंह पर ताले लगाकर बैठ गए हैं। इन लोगाें की सच्चाई यूपी के लोगाें को पता है। पिछली सरकारों के पास विकास का कोई विजन ही नहीं था।

 
विज्ञापन

3 of 6
Tax Raid - फोटो : अमर उजाला
पिछले समय तक जिन लोगों ने यूपी में सरकार चलाई वे समय को नहीं समझ पाए। जिस तेज गति से यूपी की प्रगती करनी थी, उस अमूल्य समय को पहले की सरकारों ने गवां दिया। पिछली सरकारों की प्रतिबद्धता यूपी के लिए नहीं थी। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बीते काल की भरपाई में भी जुटी है।

 

4 of 6
kanpur raid on premises of perfume trader Piyush Jain - फोटो : अमर उजाला
महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम ने सोमवार को इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा जारी किया था। पांच दिन की जांच के बाद पीयूष के ठिकानों से करीब 195 करोड़ रुपये की नकदी मिली है।
 
विज्ञापन

5 of 6
piyush jain income tax raid - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज स्थित मकान पर नोटों की गिनती अभी चल रही है। इसके अलावा विदेशी मार्क वाले सोने के बिस्कुट समेत 23 किलो सोना और छह करोड़ का चंदन का तेल बरामद किया गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क (सीबीआईसी) के इतिहास में आज तक इतना कैश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला।
पीयूष जैन के घर हुई छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर किसी के यहां लगभग 270 किलो सोना-चांदी, 200 करोड़ कैश, 600 करोड़ इत्र का सामान मिल जाए तो आप क्या करेंगे। एजेंसी ने इसलिए कार्रवाई की कि ये पैसा गरीब के विकास और उत्थान पर खर्चा होना चाहिए था लेकिन वो नहीं हुआ। सपा को इस पर एजेंसियों को बधाई देनी थी लेकिन सपा के लोग इसका विरोध करते हैं कि इनकम टैक्स के बाद ईडी और सीबीआई भी आएगी। देश में केवल सपा के लोगों को ही इसका दर्द क्यों हो रहा है? इस इत्र वाले से सपा का क्या संबंध है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें