टैक्स इनवॉइस पर मोदी की फोटो के साथ नमो अगेन
कानपुर के जनरलगंज और बजाजा के व्यापारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र वाले बिल-पर्चे आजकल चर्चा का विषय बने हुए हैं। सूरत से मंगवाए गए माल के साथ वहां के व्यापारियों की ओर से जारी टैक्स इनवॉइस पर मोदी की फोटो के साथ नमो अगेन का संदेश भी लिखा हुआ है।
साथ ही वहां से आईं कपड़ों की गांठों को बांधने वाली प्लास्टिक की रस्सी पर भी वोट फॉर मोदीजी मिशन 2019 छपा हुआ है। इन बिल पर्चों पर प्रतिक्रिया देते हुए कपड़ों के एक व्यापारी ने बताया कि इससे अंदाजा लग जाता है कि गुजरात में तो चुनाव प्रचार तेजी पकड़ चुका है। कुछ व्यापारियों का मानना है कि सूरत के व्यापारियों पर दबाव डलवाकर ऐसा करवाया जा रहा है।