फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में अतिक्रमण हटाने को सक्रिय होगी मोबाइल टीम, हर मंगलवार चलेगा अभियान

Fri, 02 Jan 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में अतिक्रमण वाले नौ मार्ग चिह्नित हैं। अब हर मंगलवार को अभियान चलेगा। दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए मोबाइल टीम सक्रिय रहेगी। 6 जनवरी के बाद अभियान चलेगा। बीते दिनों अमर उजाला ने अतिक्रमण से आवाजाही में दुश्वारी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद यह पहल हुई है।
विज्ञापन

अकबरपुर जिला मुख्यालय का नगर है। यहां से दो हाईवे निकले हैं। तहसील, ब्लॉक कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, पोस्टमार्टम हाउस, मेडिकल कॉलेज है। वहीं माती में कलक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस कार्यालय, कचहरी व अन्य जिला स्तरीय कार्यालय हैं। पूरे जिले से लोगों की आवाजाही की वजह से यातायात भार अधिक है। नगर के नौ मार्गाें पर अतिक्रमण है। फुटपाथ तक दुकानें लगती हैं। रेहड़ी पटरी दुकानदार सड़क तक सामान सजाते हैं। मुख्य सड़क संकरी होने से रुक रुक कर पूरे दिन जाम लगता है। कई बार राहगीर दुर्घटना का शिकार होते हैं।
अमर उजाला ने 21 दिसंबर 2025 को मुद्दा उठाया था। इसका संज्ञान लेकर डीएम ने नगर निकाय के नोडल एडीएम न्यायिक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए एसडीएम सदर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। बुधवार को अकबरपुर तहसील सभागार में हुई बैठक में तय किया गया है कि हर मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलेगा। दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए मोबाइल टीम सक्रिय रहेगी। मोबाइल टीम में निकाय कर्मी, पुलिस व राजस्व कर्मी रहेंगे।
विज्ञापन

........................
सर्वे कर अतिक्रमण हटाने के लिए गठित की गई टीम
- एसडीएम अकबरपुर -अध्यक्ष
- सीओ अकबरपुर- सदस्य
- सीओ यातायात- सदस्य
- सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग -सदस्य
- ईओ अकबरपुर- नोडल सचिव /सदस्य
..........................नगर के अतिक्रमण वाले नौ मार्ग चिह्नित हैं। लगातार मुनादी कराई जा रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए टीम बन गई है। बुधवार को एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक में रुपरेखा बन गई है। हर मंगलवार को अभियान चलाया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए मोबाइल टीम सक्रिय रहेंगी। रेहड़ी पटरी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाया गया है। दुकानदारों को वहां भेजा जाएगा। सड़क किनारे नाला तक अतिक्रमण मुक्त कराना प्राथमिकता है। 6 जनवरी के बाद अभियान चलेगा। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर।
विज्ञापन

........................
अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए तय मार्गाें पर एक नजर
- नवीपुर में गजनेर मार्ग
- नवीपुर से केंद्रीय विद्यालय तक
- नवीपुर खारजा नहर व बंबा के बीच
- माती कचहरी के सामने स्थित मार्ग
- कानपुर इटावा हाईवे पुल से माती मार्ग
- हाईवे के चारों सर्विस रोड
- नमस्ते चौराहा से रूरा मार्ग तक
- अकबरपुर से बाढ़ापुर मार्ग पर
- शुक्ल तालाब के आसपास सड़क के दोनों ओर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें