फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने से दो घंटे पहले नहीं चलाना चाहिए मोबाइल : डॉ. रश्मि भूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जवाहरनगर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में शनिवार को किशोरावस्था: समस्याएं एवं समाधान विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें डॉ. रश्मि भूषण ने कहा कि सोने से दो घंटे पूर्व मोबाइल नहीं चलाना चाहिए। यदि आप अपनी जैविक घड़ी को नियमित करेंगे तो निश्चित रूप से जीवन आनंदमय होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे शरीर और संपूर्ण प्रकृति में जैविक घड़ी निरंतर रूप से कम कर रही है लेकिन विषमता यह है कि हम इसे निरंतर अव्यवस्थित कर रहे हैं। अगर हम इसके अनुसार काम नहीं करते हैं तो शारीरिक एवं मानसिक कठिनाइयां उत्पन्न होंगी। हमारी दिनचर्या नियमित हो। ब्रह्ममुहूर्त में जगना जरूरी है, क्योंकि ब्रह्ममुहूर्त का पहला घंटा गोल्डन ऑवर कहा जाता है। स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सारस्वत ने कहा कि बच्चा मां के गर्भ से ही सीखना शुरू करता है और जीवन पर्यंत यह प्रक्रिया चलती रहती है। बाल्यावस्था में अधिक सरल एवं प्रभावी ढंग से यह प्रक्रिया चलती है। इस दौरान यदि कोई दुर्गुण व्यक्तित्व में आ गया तो उसे हटाना कठिन होता है।
डॉ. नीतू मिश्रा ने कहा कि आप जैसा भोजन करते हैं वैसा ही मन बनता है। डॉ. सीमा द्विवेदी ने कहा कि योग, ध्यान, जप ऐसी सरल विधियां हैं जिनका अनुकरण कर हम जीवन को आनंद से युक्त बना सकते हैं। ओंकारेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां पर आकांक्षा जौहरी, प्रतिभा श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण औदीच्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें