फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में घुसकर मोबाइल, गहने और नकदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोहना थाना क्षेत्र में दरवाजा खोलकर सोना एक महिला को भारी पड़ गया। घर में घुसे चोरों ने मोबाइल, गहने और नकदी पार कर दी। रानीघाट निवासी लक्ष्मी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 25 अप्रैल की रात वह अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान घर में घुसे चोरों ने मोबाइल फोन, चांदी की पायल, बिछिया, बच्चों के चांदी के कड़े और पर्स में रखे तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। 26 अप्रैल की सुबह नींद से जागने पर चोरी की जानकारी हुई। कोहना थानाप्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें