कानपुर। पुराना कानपुर कोहना निवासी विवेक गुप्ता ने नजीराबाद थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि तीन मई की रात करीब 11:45 बजे वह मोतीझील से हर्षनगर अपने घर लौट रहे थे। उनकी कार एक अन्य वाहन के गलत तरह से ओवरटेक करने की वजह से ईको स्पोर्ट्स कार में जा भिड़ी। इस पर टक्कर के बाद कार मालिक और उसके परिजनों ने गुस्से में उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पीटना शुरू कर दिया। उनकी चेन भी कहीं गिर गई। नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, गालीगलौज और लापरवाही की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)