फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक निर्वाचन के लिए 16 हजार 111 मतदाता करेंगे मतदान

Tue, 06 Jan 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
19 जनवरी को कानपुर-उन्नाव स्नातक खंड का मतदान के लिए कानपुर देहात में 17 मतदेय स्थल व 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 16 हजार 111 मतदाता अपना मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में इस बार 12 हजार 113 पुरुष व 3918 स्नातक निर्वाचन के लिए मतदाता हैं। जबकि गत वर्ष हुए स्नातक चुनाव में केवल 6894 पुरुष व 1597 महिला मतदाता थे।

इस बार 16 हजार 111 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। इसके लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 17 मतदेय स्थल भी हैं।

 बताया जाता है कि 19 जनवरी को मतदान होना है, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। वहीं स्नातक सीट के दावेदार भी डोर टू डोर संपर्क कर वोट मांगने में जुटे हैं।
विज्ञापन


 वैसे तो इस सीट पर मानवेंद्र स्वरूप, डा. विवेक द्विवेदी, अरुण पाठक, अवधेश प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र शुक्ला, अवधेश दीक्षित आदि अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें