फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में जीत की ओर भाजपा...

Sat, 11 Feb 2017 01:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अरुण ने 3365 वोटों की बढ़त बनाई
- दूसरे राउंड की मतगणना में 14526 वोट मिले
- मानवेंद्र स्वरूप को 11161 वोट मिल सके
विज्ञापन
कानपुर में एमएलसी स्नातक और शिक्षक चुनाव की मतगणना जारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज सुबह खुला। कानपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक में जिला प्रशासन की देखरेख में मतगणना शुरू कराई गई।  
विज्ञापन


11 प्रत्याशियों की हालत पतली
स्नातक एमएलसी के 11 उम्मीदवारों की हालत पतली रही। पहले राउंड की मतगणना में किसी भी प्रत्याशी को 100 वोट नहीं मिल सके। इसके बावजूद प्रत्याशी, उनके समर्थक डटे रहे। इसमें अरुण कुमार पाठक, आशीष कुमार पांडेय, जय प्रकाश साहू, तारिक रहमान, दीपू कुमार शुक्ला, नकी हैदर, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. महादेव, माया कौशल, राम भरत और विवेक कटियार का नाम शामिल रहा।
 

ये प्रत्याशी निकले आगे

डेमो
ये प्रत्याशी निकले आगे
कानपुर नगर, देहात और उन्नाव स्नातक एमएलसी की दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने 3365 वोटों की बढ़त बना ली है। निर्दलीय मानवेंद्र स्वरूप दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे राउंड की मतगणना जारी है। स्नातक एमएलसी का अंतिम रिजल्ट शनिवार की सुबह तक आ सकेगा।

 
विज्ञापन

प्रथम वरीयता के मतों की गणना से जीत-हार का फैसला

डेमो
स्नातक एमएलसी की मतगणना शुक्रवार को देरशाम शुरू हो सकी। दूसरे राउंड तक 28001 वोटों की मतगणना कराई गई। 1795 वोट खराब पाए गए। 21 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। देररात तक जो नतीजे सामने आए, उसके मुताबिक भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक को 14526 वोट मिले। निर्दलीय मानवेंद्र स्वरूप 11161 वोट मिले। स्नातक एमएलसी के चुनाव में 80 हजार से ज्यादा वोट पड़े हैं। इनकी मतगणना पांच राउंड में पूरी की जाएगी। यदि प्रथम वरीयता के मतों की गणना से जीत-हार का फैसला नहीं हुआ तो द्वितीय वरीयता के मत गिने जाएंगे। यह सिलसिला देररात तक चलता रहेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक 14 टेबल लगाकर मतगणना कराई गई।

डीएम ने संभाला मोर्चा
शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना की कमान जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने संभाली। वह शुक्रवार की सुबह छह बजे ही राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंच गए। सारे बैलेट पेपर निकलवाए, फिर अपनी देखरेख में मतगणना कराई। एचबीटीयू के कुल सचिव शत्रुघ्न सिंह के साथ देररात तक डटे रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बंडल तक हटाए। 

स्नातक सीट- एक लाख 34 हजार 711 कुल वोटर थे। इनमें से 78 हजार 858 वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, शिक्षक सीट-कुल 18 हजार 808 वोटर हैं। इनमें से 13 हजार 787 लोगों ने वोट डाले थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें