पत्नी को मिठाई खिलाते अरुण पाठक, भगवान से आशीर्वाद लेते विजेता भाजपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी की धमाकेदार जीत पर कानपुर के कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। शनिवार सुबह एमएलसी स्नातक चुनाव परिणाम आते ही पीएम मोदी के नारे लगने लगे। दूसरी बार एमएलसी बनने जा रहे अरुण पाठक ने पत्नी राशि पाठक के साथ भगवान शिव के मंदिर में जाकर माथा टेका। अरुण पाठक ने पहली ही वरीयता में 40633 वोटों से जीत हासिल की है इससे भाजपा को कानपुर शहर में बड़ी मजबूती मिली है। अरुण पाठक का कहना है कि पिछले कार्यकाल को देखकर स्नातक वोटर उनसे काफी संतुष्ट थे जिसकी वजह से इस बार भी जीत का ताज दोबारा पहनाया गया।