फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कड़ी सुरक्षा के बीच बाहुबली विधायक विजय मिश्र पहुंचे चित्रकूट जेल

Mon, 17 Aug 2020 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
बाहुबली विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा के बाहुबली विधायक विजय मिश्र की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा की दृष्टि से जिला जेल रगौली लाया गया है। विधायक के हत्या का अंदेशा जताने पर जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि जेल के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रिश्तेदार की संपत्ति हथियाने के आरोप में ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र को मप्र की पुलिस ने आगर मालवा से गिरफ्तार किया था।

ट्रांजिट रिमांड पर भदोही की पुलिस टीम विधायक को लेकर रविवार को ज्ञानपुर पहुंची। पुलिस ने रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसके बाद विधायक को जिला कारागार में निरुद्ध किया गया।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से विधायक को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भदोही से नैनी जेल शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज के नैनी जेल प्रबंधन ने सुरक्षा की दृष्टि से विधायक को रखने पर खतरा बताया है। सोमवार देर शाम भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्र को चित्रकूट जिले में लाया गया।

जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विधायक की सुरक्षा के जेल में इंतजाम किए गए हैं। अलग बैरक बनाई गई है। कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी नए बंदी को पहले क्वारंटीन बैरक में रखा जाता है।

विधायक के खिलाफ गोपीगंज के धानपुर दक्षिण गांव निवासी रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने चार अगस्त को मकान पर कब्जा और संपत्ति को अपने बेटे के नाम वसीयत कराने के प्रयास का आरोप लगाया था। विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ गौरीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसी आधार पर  कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें