फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कलश यात्रा में विधायक ने बिना हेलमेट चलाई बाइक, कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेवा ज्योति कलश यात्रा में बुधवार सुबह बाइक चलाते समय विधायक सुरेंद्र मैथानी का हेलमेट न पहनना भारी पड़ गया। पांडुनगर स्थित सोसाइटी धर्मशाला से कार्यकर्ताओं के साथ बाइक-स्कूटरों पर यात्रा शुरू कर फूलबाग मैदान पहुंचे विधायक का ई-चालान कर दिया गया। विधायक का दावा है कि चालान के कुछ घंटे बाद पुलिस उनके घर पहुंची और 1000 रुपये की चालान राशि भी ले गई।
विज्ञापन

यात्रा जेके मंदिर, हैलट, मोतीझील, बकरमंडी, चुन्नीगंज, परेड और बड़ा चौराहा होते हुए फूलबाग स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंची। ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। विधायक ने सफाई दी कि हेलमेट होने के बावजूद अति उत्साह में उन्होंने उसे नहीं लगाया, जिससे कानून का उल्लंघन हुआ। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस कानून व्यवस्था का पालन करते हुए चालान भर दिया।
एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया से घटना की जानकारी मिली है, चालान कहां हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। उधर, भाजपाइयों में चर्चा है कि यात्रा में कई नेता-कार्यकर्ता भी बिना हेलमेट थे, फिर सिर्फ विधायक का चालान क्यों हुआ। :
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें