फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण: सोशल मीडिया पर अपील लाई रंग, किशोरी की मां को मिले 20 लाख

Wed, 06 Jun 2018 06:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-दिल्ली के बिलाल ने चलाया ऑनलाइन कैंपेन, लोगों ने दिया सहयोग
- उन्नाव और कठुआ में रेप पीड़िताओं के परिवार की मदद को लोगों ने दिए 40 लाख
- आर्थिक मदद मिली तो पीड़िता की मां के टूटते हौसले को मिला बल
विज्ञापन
1 of 4
पीड़िता के परिवार को मिली मदद
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में पीड़ित किशोरी और जम्मू के कठुआ में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना में परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन अभियान चलाया गया। अभियान रंग लाया और भारी संख्या में लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की। 
 
 
विज्ञापन

2 of 4
उन्नाव कांड
पोर्टल चलाने वाले युवक ने दोनों परिवारों को इकट्ठा हुई 40 लाख की धनराशि में से आधी रकम 20 लाख रुपये मंगलवार को उन्नाव पीड़िता के मां के बैंक खाते डाल दिए। पीड़ित परिवार के टूट रहे हौसले को बल मिल गया। अर्थिक मदद देने वालों में 1500 से ज्यादा लोग शामिल हैं। युवक ने दस-दस लाख रुपये की मदद मांगी थी लेकिन रकम 40 लाख पहुंच गई। आखिर में इस सामाजिक कार्यकर्ता को अकांउट बंद करना पड़ा।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
उन्नाव कांड
अप्रैल महीने में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली उनके गांव की ही किशोरी और जम्मू के कठुआ में हैवानियत के बाद बच्ची की हत्या की घटना ने सभी को झकझोर दिया था। दिल्ली के रहने वाले मो. बिलाल ने ऑनलाइन कैंपेन पोर्टल के जरिये चलाया। दोनों पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए लोगों से अपील की। बिलाल ने फोन पर अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि उन्होंने 17 अप्रैल को मुहिम शुरू की और लोगों को आनलाइन बैंकिंग में केट्टो एप के जरिये रकम भेजने की अपील की। उनकी मुहिम में देश के 1500 से अधिक लोगों ने अपना आर्थिक सहयोग दिया और सहायता राशि 40 लाख पहुंच गई।
 
विज्ञापन

4 of 4
उन्नाव कांड
मदद की इस मुहिम में कई नामचीन लोग भी जुड़े हैं। इनमें एक नाम उमर अब्दुल्ला भी है। जो जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं कोई और भी हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जमा हुई रकम को दोनों पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये ऑनलाइन उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया है। मंगलवार को रकम पीड़िता की मां के भारतीय स्टेट बैंक के खाते में भेजा गया। टैक्स कटने के बाद 18.50 लाख रुपये पीड़िता की मां को मिले हैं। बिलाल ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनकी अपील पर देश के हजारों लोगों ने पीड़ित परिवारों का साथ दिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के साथ दुष्कर्म और पति की हत्या के बाद से वह समझ ही नहीं पा रही थी कि कैसे न्याय की लड़ाई लड़े और कैसे बच्चों की परवरिश करेगी। उन्होंने समाज और मीडिया से मिल रहे सहयोग को सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें