फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने 545 शिक्षकों को सम्मानित किया

Mon, 07 Sep 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय कपूर की ओर से केके गर्ल्स डिग्री कालेज में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शहर के 545 शिक्षकों को प्रतीक चिह्न व शाल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान किसी गौरव से कम नहीं है। शिक्षक ही अपने छात्र को समाज की आवश्यकता के अनुसार तैयार करता है।  विशिष्ट अतिथि  दयानंद शिक्षण संस्थान के महासचिव मानवेंद्र स्वरुप, पार्षद जीतेंद्र सचान, सुनील कनौजिया, पूर्व पार्षद सिदर्थ सिंह, देवेंद्र सब्बरवाल आदि मौजूद रहे।

पांच विद्यालयों की 18 शिक्षिकाएं सम्मानित
भारत विकास परिषद सेंट्रल शाखा की ओर से रविवार को नगर निगम बालिका सर्वोदय नगर में पांच विद्यालयों की 18 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को कॉपी-किताबें भी बांटी गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एएनडी कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. विजय लक्ष्मी त्रिवेदी, परिषद के प्रांतीय संरक्षक अजय नारायण व प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम गुप्त रहे। नि:शक्तजन रीना को व्हीलचेयर और अमर त्रिपाठी, आरती व मोहित को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल बांटी गई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जितेंद्र दादलानी, सचिव दिलीप चंदानी, एएस अग्रवाल, नीता सिंह, मंदाकिनी मिश्रा, डॉ. स्वाती सक्सेना व संयोजक प्रेम नारायण कपूर मौजूद रहे।

शिक्षक ही समाज के सच्चे निर्माता
कानपुर। जरौली फेज वन स्थित रघुवंश एकेडमी में मैनेजर्स एसोसिएशन आफ स्कूल्स की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 110 शिक्षकों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।

मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक सतीश कुमार तिवारी सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राम स्वरुप विश्वकर्मा, मधुलिका बाजपेई, डीपी सिंह, आरसी त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें