फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मियावाकी जंगलों और तकनीक से शहर की आबो-हवा हुई शुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कानुपर। मियावाकी जंगलों के विकास और तकीनक के दम पर कानपुर नगर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण–2024 में मिलियन प्लस शहरों की श्रेणी में कानपुर नगर को पांचवां स्थान मिला है। पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) के तहत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण–2024 कराया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में कानपुर नगर को वायु प्रदूषण के मामले में देश के सर्वाधिक प्रभावित शहरों में गिना जाता था। पीएम 2.5 व पीएम 10 कणों के उच्च स्तर ने जनस्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाला था। इसके निराकरण के लिए शासन व नगर निगम ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की। इसमें पौधरोपण व हरित पट्टी का विकास किया गया जिसमें मियावाकी पद्धति से 10.85 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में पौधरोपण भी हुआ। साथ ही 2,19,700 वर्गमीटर क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट व अर्बन फॉरेस्ट का निर्माण किया गया। सड़क सुधार, धूल नियंत्रण, यांत्रिक सड़क सफाई, जल छिड़काव, कचरा व अपशिष्ट प्रबंधन और यातायात प्रबंधन व निगरानी प्रणाली पर कार्य किया गया जिससे वर्ष 2019-20 की तुलना में पीएम 10 स्तर में 55 फीसदी सुधार दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें