फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वॉलीबॉल में मिथिलेश शिवमंगल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से बिठूर विधानसभा क्षेत्र की सांसद-विधायक खेल स्पर्धा में बुधवार को हरदौली स्थित विमला वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हुई। यहां वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, शतरंज और भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


वॉलीबॉल सब जूनियर बालक वर्ग में मिथिलेश शिवमंगल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज प्रथम, भीतरगांव क्लब द्वितीय रहा। जूनियर वर्ग में मिथिलेश शिवमंगल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज प्रथम व गोपालपुर क्लब द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग में हरदौली की टीम प्रथम व भीतरगांव की टीम द्वितीय रही।

बैडमिंटन बालिका वर्ग में प्रज्ञा विजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक व सब जूनियर वर्ग में शिवम यादव विजेता रहे। भारोत्तोलन सब जूनियर वर्ग 55 किलो में विपिन कनौजिया, 49 किलो में ऋषि कुमार, 61 किलो में अभिषेक प्रथम रहे। जूनियर वर्ग 55 किलो में आशीष श्रीवास्तव प्रथम रहे। विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें