फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident Case: मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई थी मौत, नशे में कार चला रहा था इंस्पेक्टर, भेजा गया जेल

Thu, 04 Aug 2022 12:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

मंगलवार रात खराद मिस्त्री की इंस्पेक्टर की कार की टक्कर से मौत हो गई थी। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि इंस्पेक्टर नशे में कार चला रहा था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उसे निलंबित कर जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद एक साइड से दुर्घटनाग्रस्त कार और आरोपी इंस्पेक्टर रवि गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सड़क हादसे में खराद मिस्त्री की मौत के मामले में हादसा करने के आरोपी इंस्पेक्टर को एसपी ने निलंबित कर दिया है। मेडिकल परीक्षण में इंस्पेक्टर के शराब पीने की पुष्टि हुई है। नशे की हालात में कार से टक्कर मारने पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।   

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर रेड्डया निवासी साहिल (19) खराद मिस्त्री था। मंगलवार रात वह पोस्टमार्टम हाउस मोड़ पर गैराज के बाहर खड़े ट्रक की अपने साथी जफर (22) निवासी मसवानी और नावेद (19) निवासी आबूनगर के साथ फोटो खींच रहा था। 
इस दौरान बकेवर थाने में तैनात कार सवार इंस्पेक्टर रवि गौतम ने तीनों को टक्कर मार दी थी। हादसे में साहिल की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था।  परिजनों ने इंस्पेक्टर पर शराब के नशे में ड्राइविंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इंस्पेक्टर का रात में ही मेडिकल परीक्षण कराया। 

विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में डॉक्टर ने शराब की दुर्गंध आने की पुष्टि की। इससे साफ है कि इंस्पेक्टर नशे में ड्राइविंग कर रहा था। मृतक के पिता मो. बन्ने की ओर से इंस्पेक्टर के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक कार चलाकर एक्सीडेंट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। आरोपी इंस्पेक्टर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया। 

10 दिन पहले हुआ था प्रमोशन 
इंस्पेक्टर पद पर तैनात रवि गौतम का 10 दिन पहले प्रमोशन हुआ है। चौकी इंचार्ज मुसाफा के पद पर तैनात रवि की जल्द ही नई तैनाती होनी थी।

बाईपास पर बने होटल में हुआ खाना-पीना
दरोगा पद पर सदर कोतवाली में तैनाती के दौरान रवि की लखनऊ बाईपास स्थित एक होटल संचालक से गहरी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद अक्सर होटल में आना-जाना रहता था। वहीं बैठकर खाना-पीना होता था। चर्चा है कि एक्सीडेंट के पहले भी उसी होटल में बैठकर इंस्पेक्टर का खाना-पीना हुआ था। 

  • जोरदार टक्कर से हवा में उछला था साहिल: राजू कमानी मिस्त्री
ट्रक का काम होने के बाद साहिल गैस सिलिंडर बाइक पर ले जाने के लिए रख रहा था। उसने तेज गति से आती कार को देखकर कहा था कि यह किसी को ठोक देगा। इतना बोलते ही कार आ गई और साहिल को उड़ा दिया। जफर का पैर कार के नीच दब गया। नावेद को चोट आई। टक्कर इतनी तेज थी कि काफी दूर साहिल गिरा था। 
विज्ञापन

  • पहले ट्रक में भिड़ने से बचा था पुलिस वाला: शाहिद, कमानी मिस्त्री
हादसे के समय वह ट्रक के नीचे काम करने जा रहा था। पुलिस वाला नशे में था। उसकी रफ्तार काफी तेज थी। कार पहले ट्रक में भिड़ती, लेकिन चालक ने किसी तरह उसे बचा लिया। हालांकि उसने बायीं ओर खड़े साहिल, जफर, नावेद को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें