फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्री ने घर मेंं फांसी लगाकर दी जान, पत्नी बोली- दूसरी युवती से प्रेम प्रसंग चलने का किया था विरोध

Tue, 14 Jul 2020 06:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में पारिवारिक कलह के चलते मिस्त्री ने सोमवार देर रात अपने घर के कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुख्यालय के उटारखाना पुरानी बाजार निवासी मुश्तकीन (48) पुत्र अब्दुल सूफियान सोमवार रात घर पहुंचा। खाना बनाने को लेकर पत्नी से झगडा हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर कमरे में जाकर सो गया। पत्नी व बच्चे दूसरे कमरे में सोने चले गए।

देर रात को ही मुश्तकीन कमरे में रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। मंगलवार सुबह जब पत्नी निशा ने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो पति का शव रस्सी से लटकता मिला। सूचना पर कोतवाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच झगड़े की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी ने रोते हुए बताया कि उसके पति का दूसरी युवती से भी प्रेम प्रसंग था। इस बात को लेकर कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानते थे।

रात में इसी बात को लेकर भी विवाद हुआ था। मृतक इलेक्ट्रिानिक सामग्री बनाने का काम करता था। मृतक के परिजन जामा मस्जिद परिसर में रहते हैं। मृतक के चार पुत्र हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें