फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: लापता छात्र का तालाब में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, एएसपी ने दिए जल्द खुलासे के निर्देश

Fri, 04 Nov 2022 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

अतर्रा थाना क्षेत्र में कक्षा एक के लापता छात्र का शव दूसरे दिन तालाब में उतराता मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, एएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और से वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में कक्षा एक के लापता छात्र का शव दूसरे दिन गांव के बाहर तालाब में पड़ा मिला। बृहस्पतिवार को घर से स्कूल जाने के बाद से वह लापता था। परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वारदात का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है। थाना बिसंडा क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी अजय सिंह का आठ वर्षीय पुत्र शिव दर्शन उर्फ तन्नी प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। बृहस्पतिवार को वह स्कूल गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा था।
देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर ग्रामीणों ने शिव दर्शन का शव तालाब में पड़ा देखा। ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ राकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजन ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। एएसपी ने थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें