कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रा के दौरान पिता से बिछड़ी 12 वर्षीय किशोरी को जीआरपी ने 20 मिनट में तलाश कर सकुशल परिजन के सुपुर्द किया। सोमवार को कन्नौज निवासी योगेंद्र सिंह ने बेटी के लापता होने की सूचना जीआरपी को दी थी। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने स्टेशन पर तलाश शुरू की। किशोरी प्लेटफॉर्म नंबर छह और सात पर अकेली मिली। पुलिस ने उसे पिता के सुपुर्द कर दिया। बेटी के मिलने पर पिता ने जीआरपी का आभार जताया। संवाद