फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: लापता छात्र के कपड़े नदी किनारे मिले, परिजनों में कोहराम…अनहोनी की आशंका, तलाश में जुटी है पुलिस

Wed, 05 Jun 2024 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: आटा थाना क्षेत्र में लापता छात्र के कपड़े नदी के किनारे रखे मिले हैं। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची नदी में किशोर की तलाश करवा रही है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के गांव ददरी में मंगलवार दोपहर से गायब छात्र के कपड़े बुधवार को बेतवा नदी के किनारे पड़े मिले हैं। इसकी जानकारी होते ही छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव ददरी निवासी कौशल किशोर का इकलौते बेटा अनुराग (16) कक्षा नौ में पढ़ता था। मंगलवार  दोपहर अनुराग घर से बिना बताए निकल गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका कुछ भी पता नहीं चल सका।
आज सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि अनुराग के कपड़े  गांव के बाहर एक किलोमीटर दूर बेतवा नदी के किनारे रखे हुए हैं। परिजनों ने कपड़े से पहचान की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नदी में किशोर की खोजबीन में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें