कानपुर। परिजनों ने गैरजातीय प्रेमी से शादी करने से रोका तो देवरिया की 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। सेंट्रल स्टेशन पर रविवार को 11वें दिन जीआरपी ने उसे खोज निकाला। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि देवरिया, महुआ निवासी किशोरी किसी गैरजातीय युवक से शादी करना चाहती थी। 11 दिन पहले वह प्रेमी संग घर से लापता हो गई। बघोट घाट थाना पुलिस ने जीआरपी से संपर्क किया। जीआरपी ने कानपुर सेंट्रल में संपर्क कर उसकी लोकेशन संपर्क क्रांति ट्रेन में बताई। महिला सिपाहियों ने सेंट्रल स्टेशन पर रुकी ट्रेन के जनरल कोच से किशोरी को खोज निकाला। वह दिल्ली जाने की फिराक में थी। प्रेमी ने उसे रास्ते में ही छोड़ दिया। देवरिया पुलिस को सूचना दी गई। वहां की पुलिस, परिजनों के साथ आई ओर किशोरी को साथ ले गई। संवाद