फाइलें खोज कर कराएं कार्य
महापौर ने अधिशाषी अभियंता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चार महीने से आप जोन-1 अभियंत्रण कार्यालय में बैठ रहे हैं, आपको वहां आने-जाने वाली पत्रावली देखनी चाहिए थी। किसी भी जोन से किसी अधिशाषी अभियंता की इतनी शिकायतें नहीं मिलीं, जितनी सामूहिक रूप से सभी पार्षद आपकी कर रहे हैं। जोन-1 में अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी आपकी है, पार्षदों को पत्रावलियों के बारे में आपत्ति से अवगत कराना, उसका निस्तारण कराना चाहिए था, ताकि पार्षद धरने पर न बैठते। महापौर ने पार्षदों की विकास की फाइलें खोज कर कार्य शुरू कराने, सफाई, मार्ग प्रकाश आदि समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
फाइल खोने के मामले में जोन-1 के दो बाबुओं को हटाकर कैटल कैचिंग विभाग भेजा है। अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त