लापता कपड़ा कारोबारी अमित केसरवानी ने अपने रिश्तेदार को रविवार देर शाम मैसेज भेजा है। इसमें उसने अपनी सलामती की बात बताते हुए लिखा है कि वह चार-पांच दिन में आ जाएगा। इसकी जानकारी के बाद पुलिस सर्विलांस की मदद से अमित की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक अमित शहर के आसपास के किसी जिले में ही है। गांधीनगर सीसामऊ निवासी अमित केसरवानी 12 जुलाई शाम साढ़े चार बजे पत्नी लक्ष्मी, बेटा आदि, यश व बेटी माही के साथ प्रयागराज जाने की बात कहकर निकला था। तब से वह परिवार सहित लापता है।