फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से लापता कारोबारी परिवार को भेजने के बाद ग्वालियर से अकेले निकला, पार्किंग में खड़ी मिली कार

Fri, 19 Jul 2019 01:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
कानपुर से परिवार सहित लापता हुए कारोबारी के बारे में गुरुवार को एक और खुलासा हुआ है। कारोबारी अपने परिवार को कहीं भेजने के बाद ग्वालियर से अकेले निकला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस यह कयास लगा रही है। और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सीसामऊ इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि 12 जुलाई को कानपुर से निकलने के बाद कारोबारी अमित केसरवानी दूसरे दिन सुबह ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां पर कार पार्किंग में लगा दी और पत्नी लक्ष्मी, बेटे आदि यश व बेटी माही के साथ पार्किंग से पैदल बाहर निकला।

फिर 16 तारीख की सुबह अमित अकेले पार्किंग पहुंचकर कार लेकर वहां से निकला। इसके करीब दो घंटे बाद कार छोड़कर भाग निकला था। पुलिस का कहना है कि परिवार को पहले ही ग्वालियर से दिल्ली या मुंबई की तरफ रवाना कर दिया था। बाद में वह अकेले वहां से निकला है। इससे साफ है कि पूरी योजना के तहत काम किया गया है। मामले में परिजनों ने चुप्पी साध ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें