फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चार दिन से लापता भाजपा किसान मोर्चा नेता का शव खेत में मिला

Thu, 28 Nov 2019 01:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के घाटमपुर जिला निवासी चार दिन से लापता युवक कमलेश निषाद का शव फतेहपुर के कहिंजरा गांव के पास खेतों में मिला। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक भाजपा किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


युवक घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के असवारमऊ गांव निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना स्थल पर मृतक की बाइक पड़ी मिली है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और बताया कि कमलेश चार दिन से लापता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें