फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: फौजी जेठ ने तमंचे के बल पर महिला से की हैवानियत, सहमी पीड़िता ने पुलिस को बताई घिनौनी करतूत

Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में एक महिला ने फौजी जेठ पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने सगे पारिवारिक जेठ पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी भारतीय सेना में जवान है और वर्तमान में पंजाब के बठिंडा में तैनात बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार तीन जून की देर रात की है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ सत्येंद्र यादव उर्फ फौजी ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही पीड़िता सहमी हुई थी, जिसने अब हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Trending Videos
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सत्येंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सैन्य अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित किया जाएगा। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें