फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में महिला से दुष्कर्म, जांच के लिए मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2020 10:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शनिवार रात शौच के लिए गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। विवाहिता का आरोप है कि शनिवार रात जब वह शौच के लिए गई थी तो चौधरियापुर मार्ग पर मक्के के खेत में उसके साथ गांव निवासी अमरपाल ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक जांच के बाद अमरपाल के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें