फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को जानी थी बरात तभी एक विधवा महिला पहुंची, बोली दूल्हें ने मेरे साथ दुष्कर्म किया है

Sat, 15 Jun 2019 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कन्नौज में बरात वाले दिन एक दूल्हा हवालात पहुंच गया। दूल्हे पर विधवा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। पीड़िता और आरोपी पक्ष के बीच पंचायत भी हुई। इनमें समझौता नहीं हो पाया। 

विज्ञापन


हरदोई की मानीमऊ चौकी के एक गांव में रहने वाले युवक की 15 जून को बरात जानी थी। घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं। दोपहर को पड़ोस में रहने वाली महिला ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायती पत्र दिया।

पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह युवक के साथ लगभग एक साल से रह रही है। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि महिला के आरोप पर युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें