किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
चित्रकूट जिले में रास्ते से किशोरी को अगवाकर एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। अन्य दो आरोपियों ने अश्लीलता कर इस काम में मुख्य आरोपी की मदद की।
विज्ञापन
12 घंटे बाद किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को व्यथा बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि रविवार की शाम को उसकी 15 साल की बेटी घर के बाहर खड़ी थी तभी वहां से बोलेरो से गुजरे गांव का ही वसंतलाल और उसके दो साथी अतुल कुमार व रतीपाल ने बोलेरो रोककर उसे जबरन बोलेरो में बैठाकर गांव के बाहर ले गये।
विज्ञापन
किसी के घर ले जाकर एक आरोपी ने उसके साथ रात में दुष्कर्म किया। अन्य दोनों आरोपियों ने उसकी मदद की। इसके बाद सोमवार की सुबह वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर गांव आ गई। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही तीनों की गिरफ्तारी की जाएगी।