फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलिफ्टर पर दुष्कर्म की एफआईआर, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट ने लगाया था आरोप

Fri, 14 Jun 2019 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के फीलखाना स्थित होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुजफ्फरनगर के राज्य स्तरीय वेटलिफ्टर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली की जांच रिपोर्ट में पीड़िता के आरोप सही पाए गए। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरनगर जाएगी। पीड़िता ने दस दिन पहले एसएसपी अनंत देव से मिलकर शिकायत कर प्रार्थना पत्र दिया था।

पीड़िता के मुताबिक मुजफ्फरनगर के नोवाबाद, बुड़ाना निवासी हिमांशु से उसकी दोस्ती थी। 14 दिसंबर 2018 को वह कानपुर आया था। मंगलदीप होटल ले जाकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। वह नशे में हो गई तो हिमांशु ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। फीलखाना इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी वेटलिफ्टिंग का राज्य स्तरीय खिलाड़ी है। स्पांसरशिप से कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें