फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुराचार, मां के आने पर भाग निकले दोनों युवक

Tue, 02 Apr 2019 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा के ओरन में घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवक ने दुराचार किया। मां के आ जाने पर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपी गिरफ्तार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की। उधर, कचहरी रेलवे पुल पर दो छात्राओं के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने ओरन पुलिस चौकी को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सोमवार को घर में अकेली थी।

शाम को ओरन ग्रामीण गांव निवासी पुष्पेंद्र और राजबहादुर उसके घर में घुस गए और पुत्री से दुराचार किया। मां के घर पहुंचने पर आरोपी युवक भाग निकले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें