यूपी के कानपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां सोमवार को युवक ने नशे की हालत में गोविंद नगर क्षेत्र निवासी एक दिव्यांग महिला को हवस का शिकार बनाया।
युवक की करतूत देख घर में मौजूद महिला के 9 वर्षीय बेटे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसपर आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और युवक की जमकर पिटाई की। महिला अस्पताल में भर्ती है। आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक नौरैया खेड़ा निवासी है और मजदूरी करता है।