फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: बालिका को झाड़ी में खींचकर अधेड़ ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Dec 2022 07:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले के औरास में बाजार जा रही अनुसूचित जाति की बालिका से अधेड़ ने झाड़ी में खींचकर दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बताई। पिता उसे औरास थाना लेकर पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, गांव में दो पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह एसपी भी गांव पहुंचे। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 12 वर्षीय बालिका शनिवार शाम करीब पांच बजे पड़ोस के गांव में साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने साइकिल से जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी इम्तियाज अली ने बालिका को रोककर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

लहूलुहान हालत में घर पहुंची बालिका ने मां व दादी को आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे रात में ही गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर गांव में दो वर्गों में तनाव है। सीओ पंकज सिंह भी रात में ही गांव पहुंचे और जांच की। रविवार सुबह एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने घटनास्थल देखा। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें