फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेले से किशोरी को अगवा कर निर्माणाधीन मकान में दुष्कर्म, भाई को धमकाकर भगाया

Sat, 26 Oct 2019 04:58 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के खागा में मेला देखने गई किशोरी को निर्माणाधीन मकान में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हथगाम क्षेत्र की एक किशोरी  रिश्ते में भाई के साथ बहन के घर आई थी। बहन के घर से रात को मेला देखने भाई के साथ निकली।  
विज्ञापन


किशोरी के बहनोई की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। उन्होंने बताया कि भोर के चार बजे किशोरी घर लौटकर आई। उसका हाल बेहाल था। पूछने पर बताया कि खागा मेला देखने के लिए निकली थी।

रात करीब साढ़े तीन बजे नई बाजार का रहने वाला अरुण कुमार पुत्र इंद्रनारायण (मूल निवासी रसूलपुर भंडरा थाना सुल्तानपुर घोष) ने उसे घसीट लिया। भाई को धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल परशुराम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें