इटावा में भरथना थाना क्षेत्र के एक गांव में समोसे का लालच देकर युवक ने पांच साल की मुंहबोली भांजी के साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहाल हालत में खेत में पड़ी मिली बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी तो ग्र्रामीणों ने दूसरी बच्ची के साथ युवक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्स में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती है। चकरनगर थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी ज्ञान सिंह उर्फ छोटू 28 पुत्र प्रेमनारायण भरथना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में रहता था। पड़ोस में रहने वाली पांच वर्षी की बच्ची उसे मामा बोलती थी। गुरुवार शाम करीब छह बजे बच्चे अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। ज्ञान सिंह समोसा दिलाने का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया।
गांव से करीब 300 मीटर दूर सरसों के खेत में लेकर जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अचेत अवस्था में छोटू बच्ची को छोड़ कर भाग गया। घर लौटने पर पिता को बेटी नहीं मिली तो उसने पत्नी से पूछताछ की। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। रात करीब दस बजे ग्रामीणों के साथ पिता ढूंढता हुआ खेत में पहुंचा। वहां बच्ची लहूलुहान पड़ी थी।
बच्ची ने रोते हुए पिता को बताया कि छोटू मामा मेरे साथ ऐसा किया है। इस पर ग्रामीणों ने गांव से छोटू को दबोच कर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में भरथना थाना पुलिस गांव पहुंच गई। ग्रामीणों ने छोटू को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सीएचसी भरथना पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि ज्ञान सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस आरोपी को ग्रामीणों ने खुद पुलिस के सुपुर्द किया, कोतवाल उसे फरार बता रहे हैं।
दो बच्चियों को ले गया था छोटू
ग्रामीणों ने बताया कि छोटू दो बच्चियों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। एक बच्ची से दुष्कर्म कर लहूलुहान हालत में खेत पर छोड़ दिया। इसके बाद दूसरी को अपने साथ ले जा रहा था। इसी बीच खोजबीन करते लोगों पहुंच गए और उसे दबोच लिया। ग्रामीणों ने छोटू की पिटाई भी की। ग्रामीणों ने बताया कि छोटू करीब पांच साल से रिश्तेदारी में रह रहा था। वह आवारा किस्म का है और कभी कभी नशा भी करता था।