कानपुर के घाटमपुर पतारा क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय बच्ची को युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची खेत पर मां और भाई के साथ गई थी। बच्ची वहीं खेलने लगी जबकि मां बेटे के साथ घर आ गई।
इधर, बच्ची को अकेले देख पड़ोसी गांव के युवक ने समोसे खिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब परिजनों को बच्ची खेत पर नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी देर ढूंढने के बाद पड़ोस के खेत में बच्ची लहुलुहान हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।