फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर तार-तार हुए रिश्ते, दवा दिलाने ले गए मामा ने तीन दिन से बीमार मासूम से किया दुष्कर्म

Fri, 16 Aug 2019 11:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में रहने वाली एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। बच्ची के कपड़े देख मां को आशंका हुई तो उसने पूछताछ की। तब बच्ची ने पूरे मामले की जानकारी मां को दी। मासूम के नाना ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय मासूम बच्ची अपनी मां के साथ अपने नाना के घर रहती है। उसके पिता दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पिछले तीन दिन से बच्ची को बुखार आ रहा है। बच्ची के नाना बुजुर्ग हैं। इसके चलते उन्होंने पड़ोस के रहने वाले अर्जुन शाक्य(रिश्ते का मामा) से बच्ची को डॉक्टर से दवा दिलाने को कहा।

 
विज्ञापन

नाना के घर मां के साथ रह रही है मासूम, आरोपी की तलाश में दबिश

युवक बच्ची को साइकिल से दवा दिलाने जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव अजीजलपुर ले गया। वहां से वह देर शाम करीब साढ़े सात बजे वापस घर पहुंचा। बच्ची के नाना ने युवक से देरी होने की वजह पूछी पर वह कोई सही जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद मां ने अपनी मासूम बेटी के कपड़ों की हालत देखी तो उन्हें शंका हुई। पूछताछ में बच्ची ने दुष्कर्म की जानकारी अपनी मां को दी। इस पर नाना ने फोन पर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। साथ ही कोतवाल को मामले की जानकारी दी।

सीओ व कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश में दबिश दी। पर आरोपी हाथ नहीं आया। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि नाना की तहरीर पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें