हरदोई निवासी एक व्यक्ति ने झोलाछाप पर बेटी के साथ छह माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया कि बेटी के गर्भवती होने पर सच्चाई का पता चला। पीड़ित पिता ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से की। सोमवार को पुलिस ने आरोपी व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने डीएम पुलकित खरे को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के पास ही स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 8 की छात्रा है। छह माह पूर्व बीमार होने पर वह पास के गांव में झोलाछाप मोहनलाल के पास दवा लेने गई थी, जहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी।