फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: पड़ोस में रहने आई लड़की को युवक ने बनाया दुष्कर्म का शिकार, शोर सुन ग्रामीणों ने दौड़ाया

Sat, 14 Sep 2019 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन
इटावा में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना क्षेत्र के निवासी किशोरी के मामा ने बताया कि शुक्रवार को उसकी 14 वर्षीय भांजी घर पर थी।
विज्ञापन


उसी दिन शाम सात बजे पड़ोस की महिला ने भांजी को बुलाया और पहले से बैठे एक युवक के साथ जाने को कहा। यह युवक उसकी भांजी को सूनसान मकान पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। कुछ देर बाद जब घरवालों को किशोरी नजर नहीं आई तो खोजबीन की।

शोरशराबा सुनकर युवक किशोरी को छोड़कर भाग गया। किशोरी ने घरवालों को पूरी बात बताई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। लवेदी थाना प्रभारी अमान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी अमान ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें