फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मुखाग्नि देते ही जेल जाने के दबाव पर बिफरा चाचा, 12 घंटे की पैरोल याद दिला चिता के पास बैठा

Wed, 31 Jul 2019 09:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा परिजनों से मिलकर फफक कर रो पड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म कांड में पीड़िता के चाचा ने बुधवार सुबह पत्नी के शव को मुखाग्नि दी। इसके करीब तीस मिनट बाद ही पुलिस ने चिता जलने के दौरान ही चाचा पर जेल चलने का दबाव डाला। इस पर वह बिफर गया। पुलिस को 12 घंटे की पैरोल की याद दिलाई और अंतिम संस्कार पूरा करने के बाद ही चलने की बात कह वहीं बैठ गए।
विज्ञापन


परिजनों ने भी शोरशराब किया तो पुुलिस पीछे हट गई। बुधवार सुबह पीड़िता के चाचा को करीब 10 बजे पुलिस रायबरेली जेल से गंगाघाट लेकर पहुंची। इसके बाद करीब 11:15 बजे चाचा ने पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

पुलिस से भिड़ गया दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
चाचा अपने बेटे और परिवार को ढांढस भी नहीं बंधा पाया था कि करीब 12:45 एसपी के इशारे पर पुलिस ने चाचा से वाहन की तरफ इशारा करते हुए जेल चलने को कहा तो चाचा का पारा चढ़ गया। कहा कि न्यायालय ने 12 घंटे की पैरोल दी है और पूरा दिन बाकी है।

इसके बाद वह वहीं चिता के पास परिवार के साथ बैठ गए। मीडिया के कैमरे घूमे तो पुलिस भी पीछे हट गई। चिता के पास ही बैठे बेटे, भतीजी, भाभी व परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद चिता की आग ठंडी होने के बाद पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। फिर 3:10 पुलिस चाचा को रायबरेली लेकर गई।

टाइम लाइन
-बुधवार सुबह
-7:10 बजे लखनऊ पुलिस दुष्कर्म पीड़िता की चाची का शव लेकर गांव पहुंची।
-8:45 बजे सीओ सफीपुर के नेेतृत्व में शव को गांव से गंगाघाट को ले जाया गया। 
-9:00 बजे आईजी एसके भगत पहुंचे गंगाघाट थाना। 
-9:25 बजे शुक्लागंज के पक्का घाट पहुंचाया गया शव
-9:59 बजे रायबरेली पुलिस पीड़िता के चाचा को लेकर शुक्लागंज पक्का घाट पहुंची।
-11:13 बजे पीड़िता के चाचा ने पत्नी की चिता को मुखागिभन दी
-3:10 बजे पुलिस पीड़िता के चाचा को वज्रवाहन में बैठा रायबरेली जेल ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें