फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों से तंग पीड़िता ने शहर छोड़ा, केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी

Mon, 29 Jul 2019 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के बिधून में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन तीन अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त होने के बावजूद उन्हें थाने लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


फरार आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। इससे तंग आकर पीड़िता एक महीने पहले शहर छोड़कर चली गई थी। दो दिन पहले ही वह अपने घर आई। इसके बाद सोमवार को पिता के साथ एडीजी के पास पहुंची और शिकायत की। एडीजी ने मामले की जांच आईजी को सौंपी है।
Trending Videos
विज्ञापन

दो आरोपी जेल में, तीन को पुलिस ने थाने से ही छोड़ा, दो दिन पहले शहर आई किशोरी ने एडीजी से की शिकायत

बिधनू में 19 मई को एक किशोरी को अगवाकर पांच युवकों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने मोहित व हसरत अली सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोहित व हसरत जेल में हैं। पीड़िता ने एडीजी प्रेम प्रकाश से बिधनू पुलिस की शिकायत की।

आरोप लगाया कि तीन अज्ञात आरोपियों की उसने पहचान कर ली थी, लेकिन पुलिस ने पैसा लेकर छोड़ दिया। उधर पीड़िता के माता-पिता ने शहर के स्कूल से नाम कटवाकर उसे दूसरे प्रदेश में अपने एक रिश्तेदार के घर भेज दिया है। दो दिन पहले ही शहर आकर उसने शिकायत की है। मामले की जांच गोविंद नगर पुलिस कर रही है। 

एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने कहा मामला गंभीर है। बिधनू पुलिस पर जो आरोप लगे हैं, जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें