फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगलिक कार्यक्रम में गई किशोरी से दुष्कर्म, बचाने पहुंची चाची को प्रधान पति ने साथियों के साथ पीटा 

Tue, 11 Feb 2020 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम 7 बजे 16 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ पड़ोस में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गई थी। किशोरी सड़क किनारे गई, इसी दौरान रमेश ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किशोरी का आरोप है कि चाची उसे बचाने पहुंची तो प्रधान के पति उसके भतीजे समेत पांच लोगों ने चाची को पीटा। एसओ मो. जावेद अख्तर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रमेश पर दुष्कर्म व प्रधान के पति व उसके भतीजे समेत पांच लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके पति व परिवार के अन्य लोगों को रंजिशन फंसाया जा रहा है। वहीं, मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि पांच दिन पूर्व शुक्रवार को वह लघुशंका को घर से बाहर निकली थी।
विज्ञापन


इसी बीच गांव के युवक ने उसे दबोच लिया और पास के जंगल में खींचकर दुष्कर्म किया। एसओ राजेंद्र सिंह रजावत ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एससी एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें