दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस और आरोपी से तंग आकर दी थी जान
- फोटो : अमर उजाला
पनकी में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के खुदकुशी के मामले के पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुदकुशी की घटना के करीब 40 घंटे के भीतर ही आरोपियों को दबोच लिया। जबकि पीड़िता व उसका परिवार महीनों से चक्कर लगा रहा था।
इससे साफ है कि पुलिस की लापरवाही से छात्रा की जान चली गई। शुक्रवार को पनकी निवासी 24 वर्षीय छात्रा ने पुलिस की लापरवाही व दुष्कर्म के आरोपी से तंग आकर घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित यादव समेत उसके पांच परिवारीजनों पर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की धारा में एफआईआर दर्ज की थी।