फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को धमकी- तुम दोनों ज्यादा उछल रही हो अब एसिड अटैक के लिए तैयार रहो

Sat, 13 Apr 2019 10:15 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर शहर के एक बड़े कारोबारी उसकी पत्नी, बेटे और अन्य के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता ने एक और एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर उसे तेजाब से नहलाने की धमकी दी गई। अश्लील भाषा में लिखा पत्र कार में फेंक गया।
विज्ञापन


कल्याणपुर निवासी नाबालिग लड़की ने कारोबारी सुनील के बेटे आयुष पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। साथ ही सुनील व उसकी पत्नी नीलम पर गाली-गलौज व मारपीट की बात कही थी। इस मामले में तीनों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में दुष्कर्म, धमकी, षड्यंत्र,  मारपीट व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तीनों ने कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले रखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

कार का शीशा खुलवाकर कहा कि तुम दोनों ज्यादा उछल रही हो

पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए उनके लोग धमका रहे हैं। 14 मार्च को नकाबपोश युवक उसकी कार में एक पत्र फेंककर भाग गया। अश्लील भाषा में लिखे इस पत्र में उसे व उसकी मां को धमकी दी गई थी। सात अप्रैल को मां के साथ जाते वक्त मकड़ी खेड़ा में बाइक से आए एक युवक ने ओवरटेक करके उनकी कार रोकी।

कार का शीशा खुलवाकर कहा कि तुम दोनों ज्यादा उछल रही हो। अब एसिड अटैक के लिए तैयार रहो। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को पीड़िता मां के साथ एसपी पश्चिम संजीव सुमन से मिली थीं। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।                   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें