कानपुर शहर के एक बड़े कारोबारी उसकी पत्नी, बेटे और अन्य के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता ने एक और एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर उसे तेजाब से नहलाने की धमकी दी गई। अश्लील भाषा में लिखा पत्र कार में फेंक गया।
कल्याणपुर निवासी नाबालिग लड़की ने कारोबारी सुनील के बेटे आयुष पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। साथ ही सुनील व उसकी पत्नी नीलम पर गाली-गलौज व मारपीट की बात कही थी। इस मामले में तीनों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में दुष्कर्म, धमकी, षड्यंत्र, मारपीट व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तीनों ने कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले रखा है।