फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer's robbery case: किसान से बदमाशों ने लूटे थे तीन लाख, 19 सफेद बुलेट हुईं चिन्हित, जानें पूरा मामला

Sun, 04 Sep 2022 10:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

सहायल थाना क्षेत्र में गुरुवार को बुलेट सवार बदमाशों ने किसान से तीन लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। मामले में लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जिले के सभी सफेद बुलेट मालिकों को नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास किसान से हुई तीन लाख की लूट के मामले में पुलिस ने 19 सफेद बुलेट चिह्नित की हैं। किसान ने बदमाशों द्वारा सफेद बुलेट से वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने सभी 19 वाहन मालिकों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

सहायल थाना पुलिस लूट के शिकार किसान नवीमोहन सिखु निवासी किसान धीरेंद्र पुत्र अनुरुद्ध के बताए गए बदमाशों के हुलिए के आधार पर खुलासे में जुटी है। जिस बुलेट से नकाबपोश बदमाशों ने वारदात की थी वह  सफेद रंग थी। इस पर थाना पुलिस ने परिवहन विभाग से जिले में पंजीकृत 19 बुलेट चिह्नित की हैं।
इन बुलेट मालिकों को नोटिस भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि वह बताएं कि गुरुवार को कहां थे। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित किसान अलग-अलग तरह के बयान दे रहा है। पैसा कहां से आया इसकी भी जानकारी की जा रही है। फिलहाल बुलेट चिह्नित की गई हैं, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें