फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर चुंगी के पास एक व्यापारी के साथ बुलेट सवार युवकों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। कुछ लोगों को आता देख लुटेरे बुलेट छोड़ कर भाग निकले। बुलेट में दूसरी बाइक का नंबर मिला है।
विज्ञापन

शहर के गोविंद नगर निवासी अमित गुप्ता ने बताया वह रात 9:30 बजे करीब अपनी परचून की दुकान बंद कर घर आ रहे थे । जैसे ही वह नारायणपुर चुंगी के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बुलेट सवार दो युवकों ने बाइक रोककर मारपीट शुरू कर दी।
वह कुछ समझ पाता तभी लुटेरे उसके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपयों से भरा झोला छीन लिया। लूट की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया मौके पर मिली बुलेट पर लिखा नंबर एक बाइक का निकला है। जांच के साथ कुछ जगह दबिश दी गईहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें