फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने पहले किया वृद्ध को शताब्दी ट्रेन से उतारने की घटना से इंकार फिर स्टेशन अधीक्षक पर गिरी गाज

Mon, 08 Jul 2019 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
इटावा में शताब्दी से जा रहे एक वृद्ध को ट्रेन में न चढ़ने के मामले में स्टेशन अधीक्षक को जिम्मेदार मानते हुए निलंबित कर दिया गया। इसके बाद भी रेलवे विभाग ने अपनी जांच बंद नहीं की है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बात को लेकर अभी भी जांच की जा रही है कि वृद्ध यात्री की ट्रेन छूटने के बाद उसके साथ किस प्रकार का व्यवहार किया गया।
विज्ञापन


इससे एक बात तय है कि अभी और भी कर्मचारी इस जांच के दायरे में आएंगे। शताब्दी एक्सप्रेस से गाजियाबाद की यात्रा करने के लिए रामअवध दास कोच में चढने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें कोच में चढ़ने नहीं दिया गया। इन आरोपों को लेकर डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना को दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

शुरुआत में ऐसी घटना से इंकार कर रहा था रेलवे फिर लिया यू टर्न

इसके बाद भी विभागीय अधिकारी  ट्रेन छूटने के बाद कर्मचारियों का वृद्ध के साथ हुए व्यवहार को लेकर जांच की जा रही है। इस जांच के दायरे में किसके साथ कार्रवाई हो सकती है इसको लेकर रेलवे विभाग के कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है। ट्रेन में चढ़ने से रोकने वाले से लेकर स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को मद्देनजर रखकर जांच की जा रही है।  

इस मामले में सीपीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि जांच अभी भी चल रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि आखिर उस वृद्ध के साथ ट्रेन छूटने के बाद किस प्रकार का व्यवहार किया गया है। इस मामले को डीआरएम की निगरानी में जांच हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें